क्रिकेट

जब सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के कमरे में धमके मुंबई पलटन के साथी, बहन सारा तेंदुलकर ने शेयर किया Video

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इस बार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के लिए अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। इसी बीच शुक्रवार को उनके जन्मदिन पर मुंबई पलटन के साथियों ने उन्हें अनोखे तरीके से शुभकामनाएं दी। जिसका वीडियो उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

मुंबई इंडियंस ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘रेड द रूम (Raid The Room)।’ इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आदित्य तारे अर्जुन तेंदुलकर के रूम पर अचानक धावा बोल देते हैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए।इसका वीडियो सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘हमें आप पर गर्व है (i’m proud of you)।

आपको बता दें सारा तेंदुलकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती हैं। शुक्रवार को ही उन्होंने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर को जन्मदिन विश करते हुए अपने बचपन की फोटो शेयर की थी।

वहीं इसके अलावा उन्हें मुंबई के सांटाक्रूज में एक क्लीनिक के बाहर भी स्पॉट किया गया था। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इन फोटोज में सारा ने ब्लू जींस, ब्लैक जैकेट के साथ हैंडबैग भी कंधे पर डाला हुआ था।

सारा अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं। उनको और शुभमन गिल को लेकर भी कई अफवाहें सामने आती रहती हैं। हालांकि एक लाइव सेशन के दौरान भारतीय क्रिकेटर ने साफ कर दिया था कि वे सिंगल हैं। लेकिन यूजर लगातार दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कमेंट्स करते नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *