बॉलीवुड

Mr. इंडिया ने खाया ज़हर और लगाया एक्टर साहिल खान पर बड़ा आरोप

दोस्तों स्टाइल और एक्सक्यूज़्मी जैसी फिल्मो में नज़र आये एक्टर साहिल खान तो आपको याद ही होंगे। अब साहिल खान एक बहुत बड़ी मुसीबत में फस चुके है। दरअसल आर्ट्स ऑफ़ फिटनेस टाइकून साहिल खान पर एक बॉडीबिल्डर ने एक बड़ा आरोप लगाया है। मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर रह चुके मनोज पाटिल ने आत्महत्या की कोशिश करी है। मनोज ने फिर एक आत्महत्या का पत्र भी लिखा है जिसमे उन्होंने एक्टर साहिल खान पर गंभीर आरोप लगाए है। मनोज पाटिल फिलहाल कूपर अस्पताल में एडमिट है और उनकी हालत स्थिर है। मिली जानकारी के मुताबिक मनोज पाटिल ने कुछ गोलिया खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करी है।


जानकारी के मुताबिक सोने से पहले मनोज पाटिल ने आत्महत्या का प्रयास किया था और आत्महत्या पत्र में मनोज पाटिल ने एक्टर साहिल खान पर पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। मनोज के मुताबिक साहिल खान ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ गलत जानकारी और वीडियोस को प्रसारित किया। उन्होंने उस पत्र में कहा कि प्रताड़ना और बदनामी के चलते वह आत्महत्या का कदम उठा रहा है। आरोप है कि मिस्टर इंडिया रहे मनोज पाटिल ने मिस्टर ओलम्पिया के लिया कोशिश कर रहे थे और साहिल भी इस कम्पटीशन में शामिल होना चाहते थे, लेकिन मनोज का आरोप है कि इसी वजह से साहिल ने उन्हें लगातार बदमान करने की कोशिश करी है।

इसके अलावा दोनों बॉडीबिल्डर्स के बिच बिज़नेस को लेकर भी विवाद हुआ था। इसी बीच मनोज के परिवार ने ओशिवारा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। यह भी पता चला है कि मनोज पाटिल का परिवार दोपहर में मनस्याध्ययक्ष राज ठाकरे से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाएगा। खैर वैसे आपको बता दे कि साहिल खान का नाम टाइगर शेरोफ्फ़ की माँ आयेशा श्रॉफ के साथ जुड़ा हुआ था। खबरे थी कि आयेशा और साहिल एक दूसरे के साथ रिलेशन शिप में थे लेकिन बाद में इन दोनों के बीच काफी गन्दा विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *