500 करोड़ की फिल्म से बाहर हुए अमिताभ बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बनी विलेन
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) जल्द ही मणि रत्नम की पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan) नामक फिल्म में दिखाई देंगी। यह फिल्म 500 करोड़ के बजट में भी बन रही है। इस फिल्म को लेकर ऐश्वर्या के फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार 2018 में ‘फन्ने खां’ फिल्म में ही देखा गया था। तब से वे किसी फिल्म में न तो नजर आई हैं और न ही उन्हें कोई भी ऑफर मिला है। ऐसे में ऐश्वर्या के फैंस को उनकी ‘पोन्नियिन सेलवन’ से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी ऐसी शॉकिंग जानकारी सामने आई है जिसे सुन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

‘पोन्नियिन सेलवन’ नाम की इस साउथ इंडियन फिल्म में ऐश्वर्या राय नेगेटिव रोल प्ले करती हुई नजर आएंगी। इतना ही नहीं इस फिल्म में ऐश्वर्या का डबल रोल भी होगा। दरअसल ट्विटर पर पोन्नियिन सेलवन फिल्म की कास्ट और किरदारों की एक लिस्ट बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। इस लिस्ट में फिल्म से संबंधित पूरी स्टार कास्ट की जानकारी दी हुई है। इस लिस्ट के अनुसार ऐश्वर्या इस पीरियड ड्रामा फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगी। फिल्म में उनके किरदार का नाम नंदिनी/मंदाकिनी होगा। इस लिस्ट में उनके नेगेटिव रोल का भी जिक्र हुआ है। लेकिन मेकर्स की तरफ से इन बातों को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि, ऐश्वर्या फिल्म में दो अलग अलग देवी का किरदार भी निभा सकती है। दरअसल ये फिल्म 1955 में पोन्नियिन सेलवन नाम से पब्लिश हुई एक नोवल पर ही आधारित है। यह उपन्यास 5 अलग अलग किताबों में बांटा भी गया है, हालांकि मणि रत्नम फिल्म को दो भाग में ही बना रहे हैं। फिल्म एक शक्तिशाली राजा की कहानी है, जिसका पोस्टर जारी भी किया जा चुका है। ऐश्वर्या ने भी फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया था।

उन्होंने इसे शेयर करते हुए कैप्शन दिया था – स्वर्णिम युग जिंदा होने जा रहा है। मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन।
फिल्म से जुड़ी एक और चौकाने वाली जानकारी ययह भी है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या के सास उनके ससुर अमिताभ बच्चन भी काम करने वाले थे। हालांकि किसी निजी कारणों के चलते अब उनका भी रोल साउथ स्टार प्रकाश राज निभाते हुआ नजर आएंगे। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, किर्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन और मोहन बाबू, ऐश्वर्या लक्ष्मी आदि जैसे बड़े सितारें भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का पहला भाग 2022 में ही रिलीज होगा।