बॉलीवुड

सलमान खान को जब एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए लेना पड़ा था नकली दांतों का सहारा, पढ़िए मजेदार किस्सा

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की गर्लफ्रेंड की बहुत लंबी फेहरिस्त है। एक्टर की लव स्टोरी की तमाम कहानियां बॉलीवुड के गलियारों में भी चर्चित हैं। सलमान का नाम तमाम एक्ट्रेस के साथ आए दिन जुड़ता रहा है।


अपने रियल लाइफ की लव स्टोरी में भी कई बार दबंग खान को मुश्किल हालात का भी सामना करना पड़ा है। ऐसे ही एक मजेदार घटना के बारे में खुद सलमान ने ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) पर भी बताया था।

‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे सलमान खान ने एक बार बताया था कि, जब वह करीब 18 साल के थे, तो उन्होंने एक साथ दो लड़कियों को भी डेट करने की कोशिश की थी। अपना हुलिया बदलकर मिलने के लिए सलमान ने खुद नकली दांत का सहारा भी लिया था। सलमान ने बताया था कि ‘बहुत टाइम पहले किसी को डेट कर ही रहा था, लेकिन मेरा मन हुआ कि अब किसी और को भी डेट करूं। क्योंकि सीरियस थे नहीं। 17-18 साल उम्र भी थी। जब दूसरी लड़की से मिलने जाना था तो सोचा कि अगर मेरी प्रेजेंट गर्लफ्रेंड को पता चल गया, तो उसे बहुत बुरा लगेगा। इसके लिए एक तरकीब निकाली। मेरे अंकल डेंटिंस्ट हैं, मैं उनके पास गया और नकली दांत ही बनवा लिया’।

सलमान खान को लगा कि नकली दांत लगाकर जाएंगे तो उनकी गर्लफ्रेंड बिल्कुल भी पहचान नहीं पाएगी। जब नकली दांत लगाकर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने होटल में पहुंचे तो उनकी प्रेजेंट गर्लफ्रेंड पहले से ही वहां मौजूद थी। सलमान को देखते ही उसने पहचान लिया और पूछा कि उनके दांतों को ये क्या हो गया है, यह सुनकर सलमान की हालत बहुत खराब हो गई। उनका ट्रिक फेल हो गया. लेकिन पकड़े जाने पर सलमान ने अपनी गर्लफ्रेंड से सारी बातें साफ-साफ बता दीं। सलमान के इस खुलासे को सुनकर शो में मौजूद लोगों ने जमकर ठहाका लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *