बॉलीवुड

जब शाहरुख खान ने गणपति महोत्सव के दौरान अपने घर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की , ट्रोल्स ने जमकर उन्हें निशाना बनाया

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के घर में होली, दिवाली से लेकर गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) तक ईद और रमजान की तरह ही धूमधाम से मनाया जाता है। एक बार शाहरुख खान ने गणपति महोत्सव के दौरान अपने घर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की भी थी, जिसकी तस्वीर देखने के ट्रोल्स ने जमकर उन्हें निशाना भी बनाया था।


बॉलीवुड के कई कलाकार लंबे समय धर्मनिरपेक्षता का उदाहरण बने रहे हैं। बी-टाउन में हमारी कई हस्तियां हैं। जो किसी भी धर्म विशेष होने के बावजूद सभी त्यौहारों को जोश से और धूमधाम से मनाते आय हैं। हालांकि, समाज का एक वर्ग ऐसा भी होता जो, इससे खुश बिल्कुल भी नहीं होता है। देश भर में आज गणेश चतुर्थी की धूम है। गणपति बप्पा में भक्ति और आस्था रखने वाले भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर रहे हैं। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) को भी गणपति पर पूरी आस्था हैं। लेकिन कट्टरपंथियो को वह बिलकुल भी पसंद नहीं है। इसलिए गणपति उत्सव के दौरान एक बार उन्हें एक बार जमकर ट्रोल भी किया गया था।

शाहरुख खान के घर में होली, दिवाली से लेकर गणेश चतुर्थी तक ईद और रमजान की तरह धूमधाम से मनाया जाता है। शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर त्यौहारों पर लोगों को शुभकामनाएं भी देते हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर फिर वायरल हो रही है। जिसके लिए वह सोशल मीडिया पर कट्टरपंथियों का निशाना भी बन गए थे।

दरअसल, एक बार शाहरुख खान ने गणपति महोत्सव के दौरान अपने घर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। शाहरुख ने इसके बाद अपने छोटे बेटे अबराम (AbRam) की तस्वीर शेयर की भी थी। जो गणपति की पूजा कर रहा था। इस तस्वीर के साथ शाहरुख ने लिखा, ‘हमारे गणपति ‘पप्पा’ घर आ ही गए हैं। हमारा छोटे वाला उन्हें ऐसे ही बुलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *