ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद नीरज चोपड़ा का एक और बड़ा सपना पूरा हो गया है!

नीरज चोपड़ा भारत के एथलीट जेवेलिन थ्रो में ओलंपिक गोल्ड लाने वाले एकमात्र भारतीय है। नीरज जितना अपने खेल के लिए पसंद किए जाते हैं। उतने ही पसंद किए जाते हैं, अपने सादे मिजाज के लिए। 11 सितंबर को नीरज ने एक ट्वीट भी किया।


ट्वीट में उनके साथ उनके माता-पिता की तस्वीर है, जो पहली बार फ्लाइट में ही बैठे हैं। जाहिर है कि, ये नीरज के लिए और उनके माता-पिता के लिए एक बहुत भावुक लम्हा था। नीरज ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा।

जाहिर सी बात है कि नीरज की ये तस्वीरें लोगों को भी खूब पसंद आईं। राहुल गांधी ने नीरज के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि ये पढ़कर बहुत अच्छा लगा।

एंटरटेनमेंट कॉन्टेंट क्रियेटर विरल भयानी ने भी नीरज की ये तस्वीर ट्वीट की और लिखा कि, आज नीरज का एक बहुत बड़ा सपना पूरा हो गया।

नीरज की इस सादगी का ही कमाल है कि, मेडल जीतने के बाद तमाम झेंप जाने वाले मीडिया इंटरेक्शंस से भी वो सहजता से पार हो ही लेते हैं। अब कुछ दिन पहले का ही विडियो देख लीजिए। एक इंटरव्यू में मशहूर डिजाइनर राजीव सेठी नीरज से उनकी सेक्स लाइफ के बारे में भी सवाल करने लगे। नीरज बुरी तरह से झेंप गए। असहज महसूस करते हुए उन्होंने सॉरी भी कह दिया।  नीरज चोपड़ा को ‘सुंदर’ बताते हुए राजीव सेठी ने यह सवाल पूछा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *