बॉलीवुड

रियल लाइफ में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीताजी कर रही हैं अपने से 9 साल छोटे टप्पू को डेट?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी उर्फ़ मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। कभी अपनी तस्वीरों की वजह से तो कभी कभार अपने बेबाक बयानों के कारण बनी रहती हैं।मगर इस बार बबीताजी उर्फ़ मुनमुन दत्ता अपनी लव लाइफ को लेकर बहुत चर्चा में हैं। मीडिया खबरों के अनुसार तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी उर्फ़ मुनमुन दत्ता और टप्पू उर्फ़ राज अनादकत एक दूसरे को एकसाथ डेट कर रहे हैं। जी हां. यह बिलकुल सच है।


सूत्रों के अनुसार, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार अदा कर रहे, राज अनादकत अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई, मुनमुन दत्ता यानि बबीताजी की लगभग सभी तस्वीरों को लाइक और कमेंट करते हैं। जिससे यह पता चलता है कि, मुनमुन दत्ता और राज अनादकत एक अच्छे दोस्त हैं। एक दूसरे के बहुत ज्यादा करीब भी हैं।

डेली न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मेंशन भी किया गया है कि, 24 वर्षीय राज और 33 वर्षीय मुनमुन दत्ता के बीच बहुत ज्यादा क्लोज बॉन्डिंग है। दोनों एक दूसरे को डेट भी बहुत समय से डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, शो के सेट पर अन्य सभी कास्ट मेंबर्स को भी उनके इस रिश्ते  के बारे में लगभग मालुम ही हैं। लेकिन सभी मेंबर्स ने उनके रिश्ते का मान रखते हुए, उनकी प्राइवेसी को बिल्कुल कायम रखा है।

ई टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बबीताजी और टप्पू एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर  दोनों की केमिस्ट्री साफ़ साफ़ भी दिखाई देती हैं। रिपोर्ट में करीबी सूत्र के हवाले से यह भी बताया गया है कि, न केवल शो के मेंबर्स को उनके रिश्ते के बारे पता है। बल्कि उनके फैमिली मेंबर्स को भी उनकी इस क्लोज बॉन्डिंग के बारे में पता है।

सूत्र के अनुसार, ‘उनकी फैमिली भी उनके रिश्ते के बारे में पूरी तरह से जानती हैं। कोई उन्हें चिढ़ाता बिल्कुल भी नहीं है। न ही वे एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए बेताब रहते हैं। उनकी लव स्टोरी असल में पुराने टाइप की भी है। सभी भी कोई हैरानी होती है। कि आज तक उनके रिश्ते के बारे में किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *