खबरे

अजय देवगन काजोल के शिव शक्ति बंगले की तस्वीरे हुए वायरल, 5 स्टार होटल जैसा दिखा नजारा

बॉलीवुड की सबसे प्यारी और रोमांटिक जोडियो में अजय देवगन और काजोल का नाम भी लिया जाता है। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते है। फिल्मो से लेकर असल जिन्दगी में भी इस जोड़ी ने एक दुसरे का हमेशा हाथ थामे रखा है। अजय देवगन बॉलीवुड के बहुत बड़े सुपरस्टार है। वहीँ काजोल भी बेहतरीन एक्ट्रेस है।

दोनों अपनी जिन्दगी में काफी खुश है। अभी हाल ही में काजोल ने अपना 47वा जन्मदिन मनाया है। अजय देवगन बेहद सिम्पल इन्सान है। उन्हें अक्सर सादे कपड़ो में देखा गया है। वहीँ बात काजोल की करे तो वे एक खुबसूरत अदाकारा है और साथ ही बडबोली भी है। काजोल लगातार बाते करती है जबकि अजय देवगन शांत स्वभाव के है और बहुत कम बोलते है।

अजय और काजोल की शादी 24 फरवरी 1999 को हुई थी। इनकी शादी से काजोल के पिता खुश नही थे जबकि उनकी माँ को अजय देवगन पसंद थे। काजोल अजय के 2 बच्चे है। जिसमे बेटी न्यासा और बेटा युग शामिल है। आज ये परिवार बहुत ज्यादा खुश है. वहीँ बात करे इनकी सम्पति की तो दोनों करोड़ो की सम्पति के मालिक है।

इस समय काजल अपने परिवार के साथ मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक बेहद आलिशान बंगले में रहती है। उनके बंगले का नाम शिव शक्ति है। काजोल और अजय का बंगला बेहद खुबसूरत है और अंदर से किसी 5 स्टार होटल से कम नही है। घर की दीवारों पर वुडन की शानदारी कलाकारी की गयी है।

इसके अलावा बंगले में हर तरह की फैसिलिटी भी है जैसे कि जिम, स्विमिंग पूल, मिनी थियेटर, लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स रूम। काजोल के घर का पूरा फर्नीचर सफेद रंग का है। घर के पर्दे लाइट कलर के है, जोकि इनके घर को सिम्पल और लैविश लुक देते है। घर की सीढियाँ हॉल के एरिया को ज्यादा शानदार बनाती है। काजोल अक्सर सोशल मिडिया पर घर की तस्वीरे डालती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *