खबरे

बालिका वधु के दोनो लीड स्टार की हुईं मौत,पहले प्रत्युषा बनर्जी, अब चले गए सिद्धार्थ शुक्ला

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया को मात्र 40 साल की काम उम्र में ही अलविदा कह गए हैं। जिसके बाद पूरा मनोरंजन जगत एकदम से सदमे में आ गया है। सिद्धार्थ शुक्ला ने सुपरहिट टीवी शो ’बालिका वधू’ (Balika Vadhu) में अपने अभिनय की शानदार छाप छोड़ी थी। जो हमेशा लोगों को उनकी याद दिलाएगी।

’बालिका वधू’ में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ प्रत्युषा बनर्जी ने लीड रोल अदा किया था। लेकिन प्रत्युषा बनर्जी भी इस दुनिया में अब नहीं रही है। वे भी समय से पहले ही बहुत काम उम्र में इस दुनिया से रूखसत हो गई।

बालिका वधू में सिद्धार्थ शुक्ला और प्रत्युषा बनर्जी की जोड़ी बहुत ज्यादा शानदार ओर लोकप्रिय हुई थी। अब दोनों ही कलाकार इस दुनिया में नहीं रहे है। Bigg Boss winner सिद्धार्थ शुक्ला साल 2014 में वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ एक फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां में भी वह एक छोटे से रोल में नजर आए थे।

पहले मौत हुई प्रत्युषा बनर्जी की, अब चले गए सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला ने बालिका वधू में शिव का किरदार अदा किया था। प्रत्युषा बनर्जी के साथ उनकी कैमेस्ट्री शानदार थी। उन दोनो की जोड़ी देखने लायक थी। लेकिन सीरियल के बीच में ही 1 अप्रेल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी के अचानक आई, निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया था। प्रत्युषा फांसी के फंदे परनापने घर मै झुलती पाई गई थी। जिसे आत्महत्या कहा गया। लेकिन प्रत्युषा के माता-पिता ने इसे मर्डर करार देते हुए इसकी केस की छानबीन करने के लिए पुलिस से कहा था। ओर वह आज भी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए केस लड़ रहे हैं।

वहीं इन सबके बीच आज अचानक सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने हम सब को चौंका दिया है। बॉलीवुड और टीवी Industry के कई Stars इस खबर पर अपना शोक प्रकट कर रहे हैं। सिद्धार्थ सोशल मीडिया (Social Media, instagram) पर काफी एक्टिव थे। उन्होंने आखिरी बार इंस्टाग्राम पर 24 अगस्त को अपनी आखिरी तस्वीर पोस्ट की थी। फ्रंटलाइन वर्कर्स को शुक्रिया भी अदा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *