खबरे

अब ऐसी जिंदगी जी रही है जोधा अकबर फेम परिधि शर्मा, मां बनने के बाद हो गई थी टीवी से गायब !

टीवी इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियाँ आती जाती रहती हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसी होती हैं जो दर्शकों के दिलों पर हमेशा के लिए एक ऐसी मिसाल छोड़ जाती हैं जिससे पूरा देश जानने लगता है। आज हम एक ऐसी ही अभिनेत्री की बात कर रहे हैं। जो हमेशा के लिए दर्शकों के लिए एक मिसाल कायम कर दी है।

जी टीवी पर आने वाले धारावाहिक जोधा अकबर में जोधा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री परिधि शर्मा के बारे में बात कर रहे हैं, परिधि शर्मा को हर घर में जोधा के नाम से पहचान मिली है। दर्शकों ने इन्हें जोधा के किरदार में बहुत पसंद किया। आपको बता दे की धारावाहिक जोधा अकबर साल 2013 में प्रसारित होना शुरू हुआ था ।और तब से ही लोग इन्हें जोधा के नाम से पहचानने लगे। इन्हें इनकी असली पहचान इसी धारावाहिक से मिली।

परिधि शर्मा का जन्म 15 मई सन 1987 में मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। और उन्होंने अपनी पढ़ाई में एमबीए पूरा किया है। लेकिन इन्हें जॉब करने में जरा सा भी इंटरेस्ट नहीं रहा। इसके बाद परिधि ने एक्टिंग में अपना कैरियर बनाने का फैसला किया और साल 2010 में स्टार प्लस पर आने वाले धारावाहिक तेरे मेरे सपने से अपने एक्टिंग डेब्यू किया। लेकिन आपको बता दें कि इस धारावाहिक से परिधि को कोई खास प्रसिद्धि नहीं मिली थी।

इसके करीब 3 साल बाद साल 2013 में ज़ी टीवी पर धारावाहिक जोधा अकबर का प्रसारण हुआ और परिधि शर्मा को इस सीरियल में जोधा बाई का किरदार मिला। अपनी खूबसूरती एवं अपनी बेमिसाल अदाकारी से परिधि ने इस किरदार को पूरी तरह से अपना बना लिया और इनके अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया । आपको बता दें कि इसके बीच में ही परिधि की शादी का भी खुलासा हुआ था ।और उन पर आरोप लगा था कि इन्होंने अपनी शादी के बारे में किसी को नहीं बताया और यह बात सभी से छुपा कर के रखी।

5 साल के बेटे की मां है ‘जोधा अकबर’ की एक्ट्रेस, करियर शुरू होते ही इस बिजनेसमैन से कर ली थी शादी |
बता दे कि परिधि शर्मा ने साल 2009 में उद्योगपति तन्मय के साथ शादी की थी। तन्मय सक्सेना अहमदाबाद में रहने वाले एक उद्योगपति है। परिधि शर्मा की शादी टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले ही हो चुकी थी। परिधि ने शादी के बाद अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि परिधि शर्मा ने सीरियल जोधा अकबर में 3 साल तक काम किया था। और इसके बाद वह मेटरनिटी लीव पर छोटे पर्दे से दूर हो गई थी।

परिधि शर्मा ने कुछ समय बाद एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री में वापसी की थी। इस बार परिधि ने सोनी टीवी पर आने वाले धारावाहिक पटियाला बेब्स से वापसी की थी। इस सीरियल में परिधि शर्मा ने एक मां का किरदार निभाया था। और एक बार फिर यह लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ गई थी।

आपको बता दें कि परिधि की शादी को 11 साल का समय बीत चुका है। उनका एक प्यारा सा बेटा भी है जिसका के नाम रिधर्व है। परिधि शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ अपनी खुशनुमा तस्वीरें और साझा करती रहती है। यह अपने परिवार के साथ काफी खुशहाल जीवन बिता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *