रिया की शादी में पहुंचीं सोनम कपूर को देख फैन्स ने पूछा- प्रेग्नेंट हो क्या, अनिल कपूर बनने वाले हैं नाना
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और मशहूर फिल्म निर्माता रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए हैं। ये शादी एक छोटे से फैमिली फंक्शन में ही हुई है। जिसमें कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।इस दौरान बहन सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ पहुंचीं थी और पपराजी के लिए पोज भी दिया। सोशल मीडिया पर फोटोज देखते ही फैन्स का रिएक्शन आया। सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं।

बहन की शादी में रानी की तरह सजीं
सोनम कपूर अपनी बहन रिया कपूर की शादी में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बिल्कुल रानी की तरह तैयार हुई थीं। रिया कपूर की शादी में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। सोनम कपूर ने हल्के आसमानी रंग के अनारकली सूट के साथ हैवी जूलरी पहनी थी।
नीले कुर्ते में दिखे बेटी रिया के पापा अनिल कपूर
बेटी रिया की शादी के बाद अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने भी पैपराजी से मिलकर अपनी तस्वीरें क्लिक करवाईं।घर के बाहर सुबह से खड़े पैपराजी की भीड़ से मिलते वक्त फिल्म स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) मिठाई के ढेर सारे डिब्बे लेकर पहुंचे।इस दौरान अनिल कपूर ने वहां मौजूद सभी पैपराजी को अपने हाथों से मिठाई बांटी।
तो क्या प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर
बहन रिया की शादी में सोनम कपूर ने अपनी खूबसूरती से सारी लाइम लाइट चुरा ली थी। पेस्टल ग्रीन कलर की अनारकली में सजी सोनम बेहद प्यारी लग रहीं थीं। हर किसी की नजर सोनम पर ही टिकी हुई थीं। इन फोटोज को देख फैन्स खूशी से झूम उठे। पर इसके साथ ही उन्हें अंदेशा जाहिर किया कि कहीं सोनम कपूर प्रेग्नेंट तो नहीं?
इससे पहले भी फैंस उठा चुके हैं सवाल
वैसे ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी जब सोनम लंदन से भारत वापस लौटी थीं तो पापा अनिल कपूर उन्हें रिसीव करने खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान सोनम इतनी इमोशन्ल हो गईं कि उनके आंखों में आंसू आ गए। एयरपोर्ट पर सोनम ने काफी ढीले कपड़े पहने हुए थे जिसे देखे सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगी। हालांकि अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर फैंस के सारे सवालों के जवाब दिए
पीरियड्स के पहले दिन पी रहीं थीं जिंजर टी
कुछ दिनों पहले ही सोनम ने एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को विराम लगा दिया था। सोनम ने वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे पीरियड्स का पहले दिन के लिए गर्म पानी की बोतल और अदरक की चाय।’ इस वीडियो के जरिए अब सोनम ने सारे अफवाहों को खारिज कर दिया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं है।
आए थे ये मेहमान
बीते दिन देर शाम से ही रिया- करण की शादी के लिए चुनिंदा दोस्तों और रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था। रिया- करण की शादी में अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, मसाबा गुप्ता, अंशुला कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, संदीप मारवाह, संजय कपूर, माहीप कपूर और जहान कपूर सहित कई अन्य शामिल हुए।